देवासपुलिस

देवास पुलिस में बड़ा फेरबदल: शशिकांत चौरसिया को कोतवाली की कमान, वर्तमान थाना प्रभारी प्रमोशन के बाद सोनकच्छ SDOP बने

एसपी पुनीत गेहलोद ने देर रात जारी किए आदेश, कई थाना प्रभारी बदले; तीन पुलिस उप अधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने देर रात जिले के पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव देवास शहर कोतवाली में किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को देवास कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी रहे श्यामचंद्र शर्मा को प्रमोशन के बाद सोनकच्छ एसडीओपी का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है। आदेश में इन पदस्थापनाओं को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः अस्थायी बताया गया है।

इन थाना प्रभारियों और अधिकारियों की बदली पदस्थापना

  • औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को देवास कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • खातेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह लोधी को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • सतवास थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी को खातेगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • रक्षित केंद्र देवास में पदस्थ निरीक्षक आशीष पाल को सतवास थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • रक्षित केंद्र देवास में पदस्थ निरीक्षक अनुराग सिंह भदौरिया को पीपलरावां थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • रक्षित केंद्र देवास में पदस्थ निरीक्षक कुलाशंकर चौहान को कांटाफोड़ थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • निरीक्षक जीवन भिंडौरे को बागली थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • पीपलरावां थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार गौतम को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • देवास कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव को विजयागंज मंडी थाना प्रभारी बनाया गया है।

तीन पुलिस उप अधीक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक ने अलग आदेश जारी कर तीन पुलिस उप अधीक्षकों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

  • उप पुलिस अधीक्षक श्यामचंद्र शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ का अस्थायी प्रभार दिया गया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक गौतम को डीएसपी एल/आर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। वे विजयागंज मंडी, बरोठा और बीएनपी थानों का पर्यवेक्षण भी करेंगे।
  • उप पुलिस अधीक्षक सुनीता कटारा/सोनकर को डीएसपी अजाक का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button