देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देविप्रा अध्यक्ष ने किया नागरिकों की समस्याओं का समाधान

19


देवास।
 देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा हितग्राहियों की समस्या के समाधान के लिए प्रति शुक्रवार समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को समस्या के निराकरण के लिए देविप्रा अध्यक्ष अधिकारियों के साथ प्राधिकरण की चतुर्थ मंजिल पर मौजूद रहे। यहां आए नागरिकों की भवन व दुकानों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रति शुक्रवार को आयोजित समस्या समाधान दिवस पर प्राधिकरण भवन में आए नागरिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने किया। श्री यादव ने बताया कि सिर्फ विकास प्राधिकरण ही नहीं अपितु नागरिकों की अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने का पूरा प्रयास करेंगे। शुक्रवार को आए आवेदनों का निराकरण देविप्रा अध्यक्ष ने करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।