देवासशिक्षा

देवास के अनुराग व्यास और नेहा ने गेट 2024 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया

देवास: देवास के दो छात्रों, अनुराग व्यास और नेहा अर्जुन पाटीदार ने गेट 2024 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है।

अनुराग व्यास बी.ई.आई.टी ब्रांच के चौथे वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने गेट 2024 में एयर 313 हासिल किया, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। हर साल, सभी ब्रांच से लगभग सात लाख छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। अनुराग ने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और अध्यापकों का धन्यवाद किया। अनुराग ने हर दिन 15 से 20 मिनट का समय निकालकर भगवत गीता की पढ़ाई की। उन्होंने कहा, “मेरा सपना यह है कि जैसे हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 से देश को महसूस कराया, उसी प्रकार मैं भी अपने देश की उन्नति के लिए अपना योगदान दे सकूँ।”

नेहा अर्जुन पाटीदार राऊ मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी से बीटेक का कोर्स कर रही हैं। उन्होंने गेट 2024 में ऑल इंडिया रैंकिंग में 337 वां स्थान प्राप्त किया, जो कि एक अत्यंत कठिन परीक्षा में एक शानदार उपलब्धि है। इस एग्जाम के लिए करीबन 9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। नेहा ने इस एग्जाम के लिए काफी मेहनत की है। नेहा का परिवार देवास के ग्राम राजोदा हवेली का निवासी है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय गेट एट ज़ील कोचिंग इंदौर के राजेश गुप्ता, जयश्री गुप्ता तथा अपने माता पिता एवं बड़ी बहन निधि पाटीदार को दिया है। नेहा की सफलता पर उनके परिवार और दोस्तों ने बधाई दी।

san thome school
Sneha
sardana
Back to top button