देवासधर्म संकृति

देवास: जायसवाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट (सर्ववर्गीय) ने किया युवा संगठन का गठन

देवास। जायसवाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट (सर्ववर्गीय) देवास द्वारा समाज की युवा पीढ़ी को संगठित करने और समाज के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा संगठन का गठन किया गया। यह निर्णय ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में समाज की भूमि पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नए युवा संगठन का गठन किया गया।

बैठक के दौरान प्रफुल्ल जायसवाल को युवा संगठन का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया। संगठन में मंगेश जायसवाल को अध्यक्ष, राहुल जायसवाल को उपाध्यक्ष, आनंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, तरूण जायसवाल को सचिव, हेमंत जायसवाल को कोषाध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल को सहसचिव, और आनंद जायसवाल को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, हार्दिक जायसवाल को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

युवा संगठन की कार्यकारिणी में निखिल जायसवाल, प्रभुद जायसवाल, देवेन्द्र जायसवाल, अंकित जायसवाल, बंटी जायसवाल, सुमित (इशान) जायसवाल, रोहन जायसवाल, पलक्ष जायसवाल और विवेक जायसवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नवगठित संगठन के पदाधिकारियों को समाजजनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि युवा संगठन समाज की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समाज के नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों ने समाज की सेवा और उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक और संगठन की जानकारी मीडिया प्रभारी माणक जायसवाल द्वारा दी गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button