देवासधर्म संकृति

श्री रामी गुजराती माली समाज की कल निकलेगी शोभायात्रा,प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 51 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

Dpr ads


देवास। श्री रामी गुजराती माली समाज ज्वाला परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व में दशहरा पर्व पर विशाल राम जी की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी स्थानीय मालीपुरा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 51 फीट के रावण के पुतले का दहन भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि माताजी की प्रतिमा गत 40 वर्षों से विराजित की जा रही है। दशहरा पर्व पर चल समारोह गत 20 वर्षों से निकाल रहे हैं।
शहर के मालीपुरा स्थित रामी गुजराती माली समाज व ज्वाला परिवार के द्वारा कल 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर मालीपुरा से शाम 7 बजे राम जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मालीपुरा पहुंचेगी। जहां प्रतिवर्षानुसार 52 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिसके पश्चात महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण होगा। समिति के अध्यक्ष बलराज हरोड़े ने बताया कि माताजी की प्रतिमा गत 40 वर्षों से विराजित की जा रही है। दशहरा पर्व पर चल समारोह गत 20 वर्षों से निकाल रहे हैं। समिति के महेन्द्र नवगौत्री ने बताया कि रावण दहन के दौरान आतिशबाजी भी होगी। ज्वाला परिवार संवरक्षक महाराज विक्रम सिंह पवार, अध्यक्ष बलराज हरोड़े, संयोजक अजय पडिय़ार, सहसंयोजक सुनील डोडिया, आयोजक मंडल राजेश पडिय़ार, महेंद्र नवगौत्री, विकास चौहान, पंकज चावड़ा, गुलरेश सोलंकी, विश्वास पटेल (गब्बर), निलेश पडिय़ार (गोलू), हरिओम माली सहित समाज के गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा व रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Royal Group
Sneha
Back to top button

Adblock Detected

कृपया Adbloker बंद करें और क्रोम ब्राउजर मे ही ओपन करें