देवासप्रशासनिक

महाशिवरात्रि पर्व पर सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की कथा, देवास से होगा ट्रॉफिक डायवर्ट

देवास लाइव. सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में 07 से 13 मार्च तक (महाशिवरात्रि पर्व) कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की कथा होगी। इस महोत्सव के दौरान, जिले से भोपाल जाने वाले भारी माल वाहनों के आवागमन के लिए ट्रॉफिक डाइवर्ट किया जाएगा।

जिला और पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी की कथा के दिनों में इंदौर-भोपाल हाईवे के देवास बायपास से भारी माल वाहनों के मार्ग का डायवर्सन किया जाएगा। ये वाहन देवास बायपास से मक्सी, शाजापुर, और शुजालपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी भारी माल वाहनों के चालकों से इन मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button