देवासधर्मधर्म संकृति

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय
श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी हुई नतमस्तक


झूमते नाचते अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महावीर जयंति
स्वच्छ भारत अभियान की ओर जैन समाज का एक कदम

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती आज देवास नगर के समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया। महावीर प्रभु के अनुयाईयों की चरम श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी नतमस्तक हो गई। सूर्य जैसे-जैसे बढ़ता गया लोगों की श्रद्धा भी बढ़ती गई। तीव्र गर्मी के साथ तीव्र उत्साह के बीच यह जन्मोत्सव मनाया गया । महावीर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशीयां मनाते हुए श्रद्धालु नौजवान झूूमते- नाचते चल रहे थे। चांदी के दो सुसज्जित रथ में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी नगर भ्रमण पर विशाल शोभा-यात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौडे चले आये। इस अवसर पर शोभायात्रा का मार्ग में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वच्छ भारत अभियान की ओर जैन समाज ने कदम बढ़ाते हुए शोभायात्रा के अंतिम छोर पर एक विशेष वाहन की व्यवस्था की जिसमें शोभायात्रा में उपयोग किए गए डिस्पोजल एवं फूलों को एकत्रित करके स्वच्छ भारत, सुंदर देवास एवं स्वस्थ समाज का संदेश नगरवासियों को दिया गया। जैन समाज की इस पहल की सर्वत्र प्रशंसा हुई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इस विशाल आयोजन में समिति के अध्यक्ष दीपक जैैन, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी एवं पदाधिकारी विलास चौधरी, भरत चौधरी, अतुल जैन, मनीष जैन कायथावाला, नितिन जैन मानव, मनोज कटारिया, संजय कटारिया, अशोक जैन मामाजी, राकेश तरवेचा, पारस जैन ,आतुर चौधरी , गौरव जैन भोमियाजी , अंकित जैन ने सहयोग प्रदान किया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महावीर भवन स्थानक में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं प्रेरक प्रस्तुति दी गयी। श्रमण संस्कृति सदन पर दिगम्बर समाज द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर के सभी जैन मंदिरों में अनेक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने अपने निवास स्थान पर केशरिया एवं जैन ध्वज फहराये तथा दीपक जलाये। साथ ही सभी जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
आकर्षक शोभायात्रा का नजारा
मुख्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा प्रात 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नवयुवक एवं नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। विशाल जनसमुदाय को समाहित किये हुए यह शोभायात्रा अनेक आकर्षणों से सुसज्जित थी। सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामें चल रहा था। महावीर स्वामी के जीवन चरित्र की नयनाभिराम झांकी ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नवयुवकों में अपूर्व उत्साह था, जो देखते ही बनता था। बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाओं की विशाल संख्या मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी जो कि सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी। इसके बाद चांदी के दो सुसज्जित रथ में विराजमान थे प्रभु महावीर स्वामी। भगवान की एक झलक पाने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई थी। सम्पूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार एवं भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं का विशाल समूह मंगल गीत गाते हुए चल रहा था।
शोभायात्रा वर्धमान जैन स्थानक, श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार,आदिनाथ चौक, श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर मंदिर कवि कालिदास मार्ग, श्री चन्दाप्रभु मंदिर एम.जी. रोड़, श्री चन्दाप्रभु माणिभद्र मंदिर सुतार बाखल , जवाहर चौक होते हुए श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर समाप्त हुई। श्रमण संस्कृति सदन में श्री जी का अभिषेक हुआ। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
ये थे विशेष अतिथि इस भव्य कार्यक्रम के
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, देवास महाराज विक्रमसिंह पवार , सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव कैलाश चंद्रावत , अजय गुप्ता , अनिल सिकरवार ,ओम जोशी, बहादुर मुकाती , राजेश यादव, मनीष सेन , संजय दायमा , जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी , जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा , चंद्रभान सिंह सोलंकी , अनिल गोस्वामी ,राहुल पवार , सुधीर शर्मा , उमेश झंवर , संतोष मोदी, अर्जुन यादव, बसंत चौरसिया , सत्यनारायण वर्मा , आयुष भूतड़ा आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग में नगर सुरक्षा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, मॉं चामुण्डा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल , नगर कांग्रेस कमेटी, पाश्र्वनाथ नवयुवक मण्डल , जीव जन संस्था, संस्था गौरवमई , गौतम ग्रुप, माणिभद्रवीर मण्डल, जैन युथ फेडरेशन, भारत विकास परिषद , नाकोड़ा जैन नवयुवक मण्डल, गोल्डन क्लब, किराना व्यापारी एसोसिएशन, मोड गुजराती समाज संस्था , आदिनाथ स्नात्र मंडल , जय श्री महाकाल संस्था नमो नमो, शिव शक्ति सेवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, अग्रवाल समाज, मनकामनेश्वर सेवा समिति, अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी समाज, सिन्ध हिन्दू पंचायत, सिक्ख समाज गुरूसिंघ सभा,आदेश्वर नवयुवक मंडल, मिलन ग्रुप, जैन सोश्यल ग्रुप यंग, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, स्वर्णकार समाज, , संस्था गौरवमयी, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन, खाटू श्याम सेवा समिति, पुस्तक एवं स्टेशनरी एसोसिएशन, वर्धमान स्थानकवासी संघ, चन्दा प्रभुजी एवं महावीर मण्डल आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।


इन स्थानों पर हुआ अन्नदान
शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात् मंडी धर्मशाला पर स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया। जिसके मुख्य सहयोगी नरेश जावंतराजी भण्डारी एवं अरविंद इंद्रजीतसिंह चौधरी थे। अन्नदान पारसमल रखबचंद जैन परिवार द्वारा किया गया। नवकारशी का लाभ डॉ. प्रमोद मनीषा बापना ने प्राप्त किया। हामूखेड़ी एवं इटावा स्थित कुष्ठ रोग से पीडि़त लोगो के कुष्ठधाम एवं वृद्धाश्रम पर जाकर भोजन वितरित किया गया।
संस्थाओ के प्रति किया आभार व्यक्त
महावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक नरेश भण्डारी, दिलीप दोशी एवं विलास चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, प्रेस जगत एवं सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा श्रद्धालु जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sneha
san thome school
Back to top button