खातेगांवदेवासप्रशासनिकमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान देवास जिले के ग्राम करोंदमाफी में करुणाधाम आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

सब प्रण करें कि कोई न कोई सेवा का कार्य जरूर करें] सेवा छोटी हो या बड़ी हृदय से करें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

नशा मुक्ति का दिलाया संकल्पसरकार जनता के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाएगी


देवास . मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान देवास जिले में खातेगांव तहसील के ग्राम करोंदमाफी में करुणाधाम आश्रम में मां नर्मदा] श्री हनुमान जी महाराज] करुणाधाम आश्रम के पितृपुरुष ब्रम्हलीन बड़े गुरुदेव व शक्ति स्वरूपा माता जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपत्नीक शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपत्नीक विधि विधान से पूजा अर्चना की। आश्रम परिसर में स्थित गोशाला का भ्रमण भी किया। समारोह में समाजसेवियों] प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों और भूमि दान करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि यहां आया हूं। यह सिद्ध स्थान है। यहां परिक्रमावासियों को आश्रय तो मिलेगा ही साथ ही धार्मिक आयोजन भी होते रहेंगे। यहां हम सब प्रण करें कि कोई न कोई सेवा का कार्य जरूर करें। सेवा छोटी हो या बड़ी हो इसका महत्व नहीं है जो भी करें हृदय से करें। मां नर्मदा की कृपा हम सब पर बनी है। यहां से मां नर्मदा को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन सफल हो गया है।
नशा मुक्ति का संकल्प ले और नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे किसी का उद्धार नहीं हुआ है। हमने नर्मदा किनारे की शराब दुकानें बंद कराई है। शराब को सरकार बढ़ावा नहीं देगी। सरकार जनता के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। यहां से हम सब नशा मुक्ति का संकल्प ले और नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया कि मैं संकल्प लेता हूं कि नशे से चाहे वह शराब का हो या अन्य प्रकार का नशा हो दूर रहूंगा और समाज के अन्य व्यक्तियों को दूर रखने का प्रयत्न करूंगा] हम इसको नहीं लेंगे।
किसान भाई प्राकृतिक खेती अपनाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गांव को साफ रखना है तो ग्रामवासियों को हाथ बढ़ाना होगा। सरकार अकेले नहीं कर सकती। किसान भाई नरवाई नहीं जलाए। नरवाई के साथ बहुत से जीव जंतु नष्ट होते हैं। मिट्रटी की उत्पादन क्षमता भी कम होती है। किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाएं। फर्टिलाइजर खेती जमीन को 50 सालों में बंजर कर देगी। जहरीली खेती से बचने के लिए किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं। दुनिया भर में अनाज की मांग है] प्राकृतिक खेती में पानी भी कम लगता है। प्राकृतिक खेती में फर्टिलाइजर खाद की आवश्यकता नहीं होती है। किसान भाई प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े। किसान भाई शुरूआत में प्रयोग के तौर एक एकड या आधा एकड में प्राकृतिक खेती की शुरू कर सकते है। इसके बाद लाभ मिलने पर आगे खेती का रकबा बढाये।
सभी नागरिक साल में एक बार पेड़ जरूर लगाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी साल में एक बार पेड़ जरूर लगाएं। आज हम सब प्रण ले की जन्मदिन या अन्य किसी उत्सव पर साल में एक बार पेड जरूर लगायेंगे। मध्यप्रदेश में जो बेटी के साथ दुराचार करेगा] उसे सजा मिलेगी। उन्हें आर्थिक रूप से तोडा भी जाएगा। बेटी बचाने और बेटी पढाने का संकल्प लें। हम सोलर एनर्जी से बिजली बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि करोंजमाफी ग्राम में गौरव दिवस मनाया गया।
श्री सुदेश महाराज ने कहा कि हम मां नर्मदा के पावन तट पर उपस्थित है। मां नर्मदा के तट पर किया हुआ हर कार्य वज्र के समान होता है। लक्ष्मी दो प्रकार की होती है लक्ष्मी और अलक्ष्मी। जहां अलक्ष्मी होती है वहा कलह होती है। जहां अस्वच्छता है वहां अलक्ष्मी होगी। लक्ष्मी के लिए स्वच्छता बनाए। ग्राम घर सहित मस्तिष्क को भी स्वच्छ बनाए रखे। मॉ नर्मदा ने यह स्थान सेवा के लिए आवंटित किया है। ग्राम वासियों की इच्छा शक्ति और सेवा ने आश्रम का निर्माण किया है।
विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने कहा कि यह गांव प्राचीन गांव है। मॉ नर्मदा का आर्षीवाद हम सब पर बना हुए है। नर्मदा मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को यहां आश्रम में गांव वासियों के सहयोग से आश्रय मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक द्वारा की गई मांगो पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विचार करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री कमल पटेल] संतगण] आयुक्त श्री संदीप यादव] आईजी श्री संतोष कुमार सिंह] कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला] पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह] सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान] एएसपी ग्रामीण श्री सुर्यकांत शर्मा] एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड] सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button