देवासनगर निगम

शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण निगम की टीम द्वारा तोडा गया

देवास/ अवैध तरीके से किये गये अतिक्रमण पर निगम द्वारा तोडे जाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के पीछे स्थित सुभाष चौक के पास गली मे शासकीय भूमि पर नाहरू पिता बाबुशाह के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को तोडा गया। निगम द्वारा अतिक्रमणकर्ता को पूर्व मे सूचना पत्र जारी कर उक्त भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने की सूचना दी गई थी इसके पश्चात भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा उक्त गली मे किये गये अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया। जिसे निगम की टीम द्वारा तोडा जाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण तोडने की कार्यवाही मे निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, उपयंत्री श्याम सुन्द्रर रघुवंशी, दरोगा अबरार पठान एवं उनकी टीम शामिल रही।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button