देवास

वीडियो: हालैंड के प्रवासी भारतीय देवास में करेंगे इन्वेस्टमेंट बनाएंगे कोल्ड स्टोरेज और एग्रीकल्चरल फूड प्लांट

वीडियो देखें



देवास लाइव। इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय दिवस के तहत तीन दिवसीय सम्मेलन का लाभ देवास को भी मिल सकता है।
हालैंड से सम्मेलन में शामिल होने आए सदस्यों का एक दल देवास पहुंचा और यहां पर प्लांट स्थापित करने के लिए कलेक्टर से चर्चा की।
प्रवासी भारतीय राजेंद्र तिवारी ने प्लांट डालने के लिए शहर के नजदीक जेल रोड पर जमीन भी देख ली है। यहां पर 10 करोड़ रुपए की प्रारंभिक लागत से कोल्ड स्टोरेज और फूड प्लांट स्थापित करने की योजना है। राजेंद्र तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें किसानों के नजदीक प्लांट स्थापित करना है इस वजह से उन्होंने देवास को चुना है। वे ऑर्गेनिक फूड प्लांट स्थापित करना चाहते हैं जिसकी हॉलैंड में बहुत डिमांड है। भारतीय बाजार में भी वे काम करना चाहते हैं। हॉलेंड निवासी राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि हम हॉलेंड से आए है। हमारी वहां कंपनी है और हम एग्रीफुड्स का व्यापार करने के लिए अब इंडिया में आएंगे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button