देवासधर्म संकृति

सृष्टि के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद मुनि के जन्मोत्सव पर व्याख्यान


देवास। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सृष्टि के प्रथम पत्रकार देवऋषि नारद मुनि का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने बताया कि नारदजी के व्यक्तित्व के प्रमुख आयाम संवाद, संपर्क और समन्वय है। उनकी भ्रमण व संवाद की विद्या, पत्रकारिता का मूलसूत्र बनी। देवर्षि नारद मुनि जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केन्द्र द्वारा व्याख्यान का आयोजन मंगलवार को प्रात: 10.30 बजे विंध्याचल एकेडेमी रामनगर देवास में रखा गया है। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार, संवाददाता, साहित्यकार, फोटोग्राफर, कार्टूनिस्ट, स्तंभ लेखक, व्यंग्यकार, टिप्पणीकार एवं विडियोग्राफर शामिल होंगे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button