
देवास। थाना कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹2,12,000 नगद, 52 ताश के पत्ते, 16 मोबाइल फोन और कुल 6 वाहन (2 चार पहिया और 4 दो पहिया) जप्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
10 सितंबर 2025 को देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माताजी रोड स्थित कंजर मोहल्ले में कृष्णा कोल्ड्रिंग्स दुकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में तीन विशेष टीम बनाई गई। दबिश के दौरान मौके से 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
देवास से गिरफ्तार आरोपी
- कंजर मोहल्ला: विष्णु डांगरे (36), आमीन कुरैशी (35), साजिद शेख (27)
- नई आबादी: शाहिद कुरैशी (37)
- भोसले कॉलोनी: मोहम्मद जोएब (32), सादिक खान (30)
- कर्मचारी कॉलोनी तिलक नगर: इरफान खान (36)
- इस्लामपुरा: इमरान शेख (43)
- मिश्रीलाल नगर: हर्षवीर सिंह कुशवाह (37)
- रेवाबाग: सचिन मौर्य (38), शाहिद मंसूरी (40)
- आनंद नगर: मुजाहिद कुरैशी (23)
- मोहसिनपुरा: जावेद शेख (32)
- जबरन कॉलोनी: रोनी सौदे (25)
शाजापुर से गिरफ्तार आरोपी
- भोईवाड़ा: मोहम्मद जुबैर (26)
- सपरीपुरा वार्ड 07: मोहम्मद आजम (38)
- पुराने थाने के पीछे: शेख अजहर (34)
- कसेरा बाजार वार्ड 11: टीपू सुल्तान (32)
- मनीहारबाड़ी वार्ड 12: साजिद खान (46)
जब्त मश्रुका
- नगद राशि – ₹2,12,000
- ताश के पत्ते – 52
- मोबाइल फोन – 16
- चार पहिया वाहन – हुंडई i10 (MP42C3707), स्विफ्ट डिजायर (MP42ZA9001)
- दोपहिया वाहन – TVS जुपिटर (बिना नंबर), होंडा एक्टिवा (MP09UZ2948), होंडा एक्टिवा (MP41ND3549), रॉयल एनफील्ड बुलेट (MP17NB9154)
अपराध दर्ज
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 668/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मंजु यादव, थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी सहित उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक जज सिंह अरोरा, सतीश रघुवंशी, नाहर सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मवीर गुर्जर, रवि सिंह, आरक्षक जितेन्द्र, प्रदीप, धर्मेन्द्र, रमन मिश्रा, विकास, योगेन्द्र, विशाल, नीरज और वाहन चालक आरक्षक राजेश गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।


