देवासनगर निगम

शासन द्वारा मांगे नहीं मानने पर एक दिन सफाई कार्य बंद रहा


देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करते हुए उसने जो अडिय़ल रुख अपनाया है उसको लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे। चरणबद्ध आंदोलन में 1 मर्ई को समूचे मध्यप्रदेश के साथ देवास शहर में एक दिवसीय सफाई कार्य बंद हड़ताल रही।

Dpr ads square

यूनियन के शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने बताया कि 11 अप्रैल 2022 से कर्मचारियों के चल रहे सतत चरणबद्ध आंदोलन में 1 मई को देवास शहर में समस्त 700 सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होकर शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी। एक दिवसीय सफाई कार्य बंद करके शासन को संदेश दिया है कि अगर आपने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो ईद पर्व के बाद भोपाल विधानसभा में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा एवं उसके पश्चात समूचे मध्यप्रदेश में अनिश्चित काल के लिए सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज जो आपके द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वह अभियान सफाई कर्मचारियों के कंधों पर टिका हुआ है। जो कर्मचारी सफाई अभियान में सफलता दिलाते हैं शासन द्वारा उन्ही को अनदेखा किया जा रहा है । समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो समूचे मध्यप्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। कल्याणे ने बताया कि आज सुबह से ही समस्त सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए एवं शासन की कर्मचारियों के प्रति अनदेखी का विरोध किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कल्याणे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सांगते, अनिल खरे, जिलाध्यक्ष विकास सांगते विक्की, विजय सांगते, पारस कलोसिया, राजेश गोसर, कमल नरवले, मांगीलाल फतरोड, रविन्द्रसिंह ठाकुर, संजय सांगते, राजेश जोशी, अशोक उपाध्याय, कमला बांगर, अनिता सिसोदिया, रचना, सविता गोठानी, धर्मेश विजयवर्गीय, विशाल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुलताना शेख, शैलेन्द्र मकावाना, प्रहलाद सांगते, पारस सिहोते, बसंत कल्याणे, महेश लोट, विरेन्द्र शिंदे, जगदीश घावरी, ओमप्रकाश अस्ताया, राजकुमार कल्याणे, अनिल टांक, जितेन्द्र डागर, विनोद भरोसिया, लोकराज गिल्लोरे, रामू गोसर, संजय मेवाती, प्रवीण खरे, ऋषि शिंदे, कैलाश सोलंकी, कन्हैया भैरवे, बंटी बंजारे, बबलू चौहान, आनंद चांवरे, लक्षमण वेद, उमेश सांगते, संजय गिल्लेरे, विकास सांगते, अनिल डागर, मदन पवार, रितेश सांगते, शिवा खत्री, आमीन, राजेश सांगते, रईस खान, बालकृष्ण फतरोड़, विक्की बंजारे लाला, जीवनसिंह, तिलकसिंह बना, कन्हैया नवगोत्रिया, हरवंशसिंह, मनीष पांचाल, फारूक शेख एवं समस्त वार्ड दरोगा, कर्मचारी व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sneha
central malwa school
Ebenezer
Back to top button