दुर्घटनादेवास

वीडियो: स्टेशन रोड पर गिरे मकान के मलबे में दबने से 10 माह के मासूम समेत युवती की मौत, एक युवक को सुरक्षित निकाला गया

देवास लाइव। मंगलवार की शाम स्टेशन रोड के नजदीक एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया था। देर रात एनडीआरफ के रेस्क्यू में एक युवक को तो बचा लिया गया लेकिन 10 माह का बच्चा और युवती दोनों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

शुरुआती दौर के रेस्क्यू में पुलिस और नगर निगम की टीम ने 9 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। रात में भोपाल से एनडीआरएफ की टीम ने आकर मोर्चा संभाला और देर रात रेहान नाम के एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन दुर्भाग्य से इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार
सिमरस पिता फिरोज उम्र 23 वर्ष और आहिल पिता आदिल शेख उम्र 10 माह कि मलबे में दबने से मौत हो गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button