
Dewas News 17 मई — सेंट थॉम एकेडमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय परिणाम दर्ज किए हैं। इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को जाता है।
इस वर्ष का प्रमुख आकर्षण यह रहा कि विद्यालय के 7 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया।
- समीक्षा डागा ने गणित
- शक्ति सिंह नागर ने सूचना प्रौद्योगिकी
- अक्षरा जुत्शी ने मार्केटिंग एंड सेल्स
- अनन्या चौधरी, शांभवी मिश्रा, श्रेया पटेल और रवीना चौधरी ने डेटा साइंस में पूर्ण अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं के परिणाम:
- 8 छात्रों ने 95% से अधिक अंक,
- 27 छात्रों ने 90% से अधिक,
- और 83 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की टॉपर रहीं रवीना चौधरी, जिन्होंने 96.6% अंक प्राप्त किए। उनके बाद
- शक्ति सिंह नागर और समीक्षा डागा – 96.4%
- श्रेया पटेल – 95.8%
- इविका मीणा और अनन्या चौधरी – 95.2%
- अक्षरा जुत्शी और अक्षरा गौड़ – 95%
कक्षा 12वीं के उल्लेखनीय परिणाम:
- 9 छात्रों ने 90% से अधिक अंक,
- 35 छात्रों ने 80% से अधिक,
- और 55 छात्रों ने 75% से अधिक अंक अर्जित किए।
रेयान खान (मैथ्स स्ट्रीम) ने 93.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- डिंपी जैन (कॉमर्स) – 92.8%
- संजना पंजवानी – 92.2%
- दीक्षा सिंह – 91.8%
- जिया परमार – 91%
- छवि महाजन – 90.4%
- स्नेहा पटेल (ह्यूमैनिटीज) – 90.2%
- याशिका राठौर और भूमिका गुप्ता – 90%
विद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी छात्रों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी और उनके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत की सराहना की।
CBSE Board Result 2025, Sen Thom Academy Dewas, 10th 12th Board Topper, 100 out of 100 marks CBSE, CBSE Toppers Dewas, Dewas School Board Result, CBSE 2025 Highlights, Dewas Education News, Sen Thom Academy Top Students, CBSE Dewas News


