देवासप्रशासनिक

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शुक्‍ला ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो किया निलम्बित एवं तीन को दिया कारण बताओ नोटिस

सभागीय आयुक्‍त एवं नामावली प्रेक्षक श्री संदीप यादव के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्‍द्र पर अनुपस्थित पाये जाने पर हुई कार्यवाही

       देवास कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने सहायक राजस्‍व निरीक्षक नगर पालिका निगम देवास श्री हेमंत धुरिया एवं सहायक राजस्‍व निरीक्षक नगर पालिका निगम देवास श्री दिलीप पंवार को निर्वाचन कार्य में की गई लापरवाही एवं उदासीनता के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित किया है। निलम्‍बन की अवधि में श्री हेमंत धुरिया एवं श्री दिलीप पंवार का मुख्‍यालय जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय देवास रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता रहेगी। 

 इसके अलावा कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने सहायक अध्‍यापक श्री पंकज शुक्‍ला, सहायक शिक्षक श्री जोगेन्‍द्र सिंह भदोरिया और सहायक ग्रेड-3 नगर पालिका निगम श्री सतीश शर्मा को निर्वाचन कार्य में की गई लापरवाही एवं उदासीनता के‍ लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया। संबंधित कर्मचारी से नोटिस का उत्‍तर 03 दिवस में मांगा गया है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक उत्‍तर प्राप्‍त नहीं होने पर इन कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही करते हुए निलम्बित किया जायेगा।

  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम तथा मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी मध्‍यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्‍त पुनरीक्षण 2022 के लिए कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्‍त अधिकारी/कर्मचारी संभागीय आयुक्‍त एवं नामावली प्रेक्षक श्री संदीप यादव के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्‍द्र पर अनुपस्थित पाए गए, जिसकी पूर्व सूचना भी संबंधित द्वारा वरिष्‍ठ कार्यालय/रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी को नहीं दी गई। इस कारण पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button