अपराधदेवास

देवास में फल-फूल रहा नशे का कारोबार, विजयनगर क्षेत्र में युवक की हत्या



देवास लाइव। उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई। चाचा ने उसे पाला वह भी बीमार रहने लगे। ना कोई देखने वाला ना कोई सुनने वाला, आखिर वह नशे की गिरफ्त में आ गया। बुरी संगत के लोगों के साथ बैठने लगा बुधवार को उसकी हत्या हो गई।


विजयनगर क्षेत्र में कमरा ले लेकर रहने वाले अंकित सिंह ठाकुर नाम के युवक की लाश मिली है। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे। क्षेत्र के लोग जब गणेश जी का चंदा लेने के लिए उसके घर गए उसकी लाश देखी। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।
युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी हो गया था। संभवत पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही होगी।


शहर में पाउडर, थिनर जैसे नशे धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। इसमें क्राइम की संभावना भी बढ़ गई है। शहर में अगर अपराध की बढ़ती रफ्तार को रोकना है तो नशे के कारोबार पर भी रोक लगानी होगी।
बहरहाल पुलिस जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा लेगी लेकिन बढ़ते क्राइम पर काबू पाना भी पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

Back to top button