देवासप्रशासनिक

देवास जिले में प्रशासनिक अधिकारी के तबादले, निगमायुक्त को मंदसौर भेजा, रोशन राय होंगे नए निगम आयुक्त

देवास लाइव। देवास नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह चौहान का तबादला अपर कलेक्टर मंदसौर के रूप में किया गया है वही विदिशा से संयुक्त कलेक्टर रोशन राय को देवास नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

देवास में कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे को उज्जैन, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को अपर कलेक्टर मंदसौर, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान को अपर कलेक्टर भोपाल स्थानांतरित किया गया है।
वही प्रवीण फुलपगारे को जिला हरदा से अपर कलेक्टर देवास, अभिषेक गहलोत अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर से भू प्रबंधन अधिकारी देवास, रोशन राय संयुक्त कलेक्टर विदिशा से आयुक्त नगर निगम पालिक निगम देवास स्थानांतरित कर भेजा गया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button