अपराधदेवास

वीडियो: 20 किलो गांजे की पोटली को महिला बनाकर कार में रखा था, 12 लाख से अधिक की राशि का मशरूका बरामद

देवास लाइव। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बालगढ़ चौराहे के पास एक मारुति कार से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। कार और गांजे की कीमत 12 लाख से ऊपर है। पुलिस ने आरोपी शकील पिता इदु खां निवासी चौबारा धीरा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में गांजा लेकर एक कार रवाना हुई है। पुलिस रात की 11 बजे से लगातार कार का इंतजार करती रही लेकिन सुबह 5:30 बजे एक मारुति अल्टो कार वहां से निकली। कार में गांजे की बोरी के ऊपर साड़ी ढक कर इस तरह से रखा गया था कि पुलिस को लगे की एक बीमार महिला लेटी हुई है। पुलिस ने जब साड़ी हटाई तो वहां पर 20 किलो गांजे से भरी बोरी बरामद हुई। पुलिस ने अल्टो कार क्रं. एम. पी.09डब्ल्यू.एच. 1730 में 20 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया। 

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

मामले में थाना प्रभारी अनिल शर्मा, उनि राधेश्याम बर्मा, उनि आर के.शर्मा सउनि नितिनसिंह चौहान, प्रआर 145 तेजर्सिंह सिन्हा ,आर, 472 सुरेश धाकड़ , आर. 948 आकाश, आर.458 लक्की वर्मा की अहम भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने कार्रवाई करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button