देवास

श्रम अधिकारी कार्यालय से रहती हैं गायब, श्रमिकों को वेतन नहीं, किससे करें फरियाद: शरद पाचुनकर

 
देवास। एस.कुमार में विगत दो  माह से वेतन नहीं मिला है। पूर्व महापौर शरद पाचुनकर ने बताया की श्रम अधिकारी को अनेक आवेदन दिए जा चुके हैं। श्रम अधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई ना कर श्रमिकों के साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं कर रही है। अभी तक न पगार नहीं दी गई है। इस बात की जानकारी कलेक्टर महोदय को अनेक बार पत्र एवं ज्ञापन के माध्यम से दी गई है।

श्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं रहती। फोन पर भी चर्चा नहीं कर रही है। वर्तमान कोरोना कैसी महामारी में श्रमिक बहुत परेशान है। काफी कठिनाइयों में परिवार पाल रहे है। महामारी के कारण हम आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना चाहते पर घर के बच्चे भूखे रहेंगे। तो मजबूरी में यह कदम उठाने पर बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जवाबदारी श्रम अधिकारी की होगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button