देवास लाइव। शहर के भूमि, भवन के संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की बकाया राशि दिनांक 15 नवम्बर तक जमा कराये जाने पर छूट का प्रावधान था। करदाताओ की सुविधा को देखते हुये नगर निगम द्वारा बकाया करो पर दी जा रही छूट अब आगामी 31 दिसम्बर 2020 तक रहेगी। साथ ही लकी ड्रा की दिनांक भी अब 31 दिसम्बर 2020 तक बढाई गई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा आयोजित लकी ड्रा मे दिये जाने वाले उपहार (अयटमो) की संख्या भी पहले से अधिक की गई है। करदाताओ द्वारा जमा की जाने वाली करो की सम्पूर्ण चालु वर्ष तक की राशि दिनांक 31 दिसम्बर 2020 तक एक मुश्त जमा करने पर आयोजित लकी ड्रा मे भाग लेकर सुनहरे अवसर का लाभ लें।
सौरभ सचान
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
Related Articles
नगर हाटपिपल्या के देवगढ़ चौराहे से हटाए गए गरीबों की दुकानों को लेकर विश्वजीत सिंह चौहान ने दिया ज्ञापन
दिसम्बर 13, 2022
वीडियो: खटांबा में हुए मर्डर के बाद आरोपियों द्वारा संचालित ढाबा गिराया गया, पठानकुंवा स्थित घर भी गिराए जा सकते हैं
अक्टूबर 25, 2022
देर रात बस हादसा, दो की मौत, 7 गंभीर, करीब 35 लोग घायल
फ़रवरी 27, 2021
Check Also
Close

