देवासराजनीति

कृषि कानून, बढ़ती महंगाई और शीतकालीन सत्र रद्द किए जाने के खिलाफ आज युवा कांग्रेस की मशाल आक्रोश रैली

देवास लाइव। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर आज देवास में युवा कांग्रेस द्वारा मशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया उनके नेतृत्व में आज काले कृषि कानूनों और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने तथा बढ़ती महंगाई के खिलाफ मशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी। यह रैली शाम 5:30 बजे जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी और सयाजी द्वार पर जाकर समाप्त होगी।

कांग्रेस द्वारा अपने सभी विभागों कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,पुर्व व वर्तमान पार्षद गण, माझी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के सदस्यों से इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Sneha
san thome school
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button