खेती किसानीदेवास

कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस का आयोजन

देवास लाइव। कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 महिला कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. दीक्षित प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. दीक्षित ने महिला कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला एक विशाल शक्ति है, जिसे एकजुट कर अपना व पूरे परिवार के सदस्यों का जीवन सुखमय बनाने के लिए गृह पोषक वाटिका, सब्जी, फल व कृषि उत्पादन में अहम भागीदारी को इंगित करते हुए जागरूक होने की सलाह दी, जिससे उनके महत्व को एक पहचान मिल सके। साथ ही स्वावलंबी बन कर परिवार, देश व स्वयं के हित में कार्य कर अपने योगदान को साबित करने का आव्हान किया।
केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डाॅ. निषिथ गुप्ता ने कार्यक्रम में सुरजना से पोषण सुरक्षा एवं उद्यानिकी फसलों जैसे-प्याज, लहसुन, आलू, टमाटर से मूल्य संवर्धन के द्वारा अधिक आय अर्जित करने की सलाह दी। डाॅ. के.एस.भार्गव, वैज्ञानिक अभियांत्रिकी ने बताया कि पानी की बचत करें साथ ही साथ जो घर में व्यर्थ पानी नालियों में बह जाता है, उसे घर के गृह पोषक वाटिका में सिंचाई के लिए उपयोग करें। डाॅ. लक्ष्मी ने मछली उत्पादन के द्वारा अधिक आय प्राप्त करने के बारे में बताते हुए कहा कि महिलायें कृषि कार्य के साथ-साथ घर बैठे व्यवसाय कर जैसे रंगीन मछली पालन एवं एक्वेरियम स्वरोजगार अपनाकर आय अर्जित कर सकते हैं। प्रसार वैज्ञानिक श्रीमती अंकिता पाण्डेय ने महिलाअ¨ं के सषक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए एक जुट ह¨कर आगे बढने की आवष्य्ाकता बताया साथ ही स्वरोजगार के विभिन्न आयाम, कुटीर उद्योग जैसे-मषरूम, वर्मी कंपोस्ट, बकरी पालन आदि को व्यवसाय के रूप में शामिल कर आय अर्जित करने की संभावनाओं पर जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डाॅ. सविता कुमारी ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रखने हेतु विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी देते हुए संतुलित एवं समन्वित पोषण आहार पर जोर दिया जिससे स्वास्थ्य को बनाये रखते हुए एक सषक्त भारत नवनिर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान कृषक महिलाओं द्वारा मेंहदी एवं प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा, श्रीमती अनीता ठाकुर, श्रीमती अंजू और श्रीमती विमला ने भागीदारी दी और पुरूस्कार प्राप्त किए।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन डाॅ. लक्ष्मी ने एवं आभार प्रदर्षन अंकिता पाण्डेय ने किया।

Sneha
san thome school
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button