देवास

देवास जिले में अब दूध का विक्रय केवल घर-घर जाकर होगा

 

देवास जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूध का विक्रय केवल घर-घर जाकर प्रात: 06 से 09 बजे तक एवं सायं: 06.00 बजे से 09.00 बजे तक किया जा सकेगा

कलेक्टर श्री शुक्ला ने जारी किए आदेश

देवास, 19 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने पूर्व जारी कोरोना कर्फ्यू के आदेश में आंशिक संशोधन किया हैं। जारी आदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में दिनांक 06.05.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश की गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छुट रहेगी के अनुक्रमांक में संशोधन करते दूध का विक्रय केवल घर-घर जाकर प्रात: 06.00 से 09.00 बजे तक एवं सायं: 06.00 बजे से 09.00 बजे तक किया जा सकेगा। शेष आदेश यथावत रहेगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button