देवास

प्रशासन सुन लो, नाम का लॉकडाउन लगाने से क्या फायदा, रोज बढ़ रहे मरीज, कैसे संभालोगे??

देवास लाइव। देवास में पिछले शनिवार से लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू इस उद्देश्य से लगाया गया था की कोविड-19 की संक्रमण चेन टूट जाए। लेकिन इसे प्रशासन की नाकामी कहिए यह जानबूझकर की जा रही लापरवाही आज भी लोग रोड पर घूम रहे हैं। ऐसे में रोज के बढ़ते सैकड़ों मरीज देवास कैसे संभाल पाएगा। क्या इस बात का जवाब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पास है?

कोविड-19 कि इस खतरनाक दूसरी लहर को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सख्त लॉकडाउन लगाया जाना आवश्यक है। यदि चेन न टूटी तो लाशों के अंबार लग जाएंगे।

देवास में वैसे भी रसूखदार व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं और लॉकडाउन की आड़ में अब कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में छोटे-मोटे व्यापारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि 19 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन में सख्ती दिखाई जाए ताकि मानव जान बचाई जा सके।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button