अपराधदेवासपुलिस

देवास में दो दिन में दो नाबालिक बच्चियों से बदसुलूकी, शहर में बढ़ता क्राइम थमता क्यों नहीं?

देवास लाइवदेवास शहर में बढ़ते अपराध लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं पिछले दो दिनों में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। इसके पहले  चैन स्नैचिंग और चोरियों की वारदातों में भी इजाफा हुआ है। यही नहीं सरेआम एक लड़की को गोली तक मार दी गई जिसका आरोपी अभी तक फरार है। अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गंगा निकेतन कॉलोनी में आरोपी राजेश पिता रामलाल बोरासी उम्र 42 वर्ष ने पास में रहने वाली 4 साल की बच्ची को अपने घर में बुलाकर यौन दुराचार का प्रयास किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पर धारा 376, 363 की उपधाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ही कैला देवी इलाके के मिश्रीलाल नगर में आरोपी मोहसीन पिता एहसान शेख उम्र 20 वर्ष द्वारा 8 वर्षीय बच्ची के घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पर धारा 451, 354,354 A और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्य करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और आज न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा।

शहर कांग्रेस ने क्राइम पर चिंता जाहिर की

san thome school
Sneha
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button