देवासनगर निगम

निगमायुक्त विशाल सिंह ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की, कर्मचारी की मौत पर तुरंत 50 हज़ार की अनुग्रह राशी दी

देवास।  शहर मे कोरोना वायरस कोविड-19 से शहरवासियो के बचाव हेतु नगर निगम द्वारा किये जा रहे सेनेटाईजेशन के कार्यो की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम अधिकारियो के साथ की गई। समीक्षा के दौरान शहर मे सतत रूप से किये जा रहे सेनेटाईजेशन के कार्य मे लगे निगम के बडे फायर वाहन, छोटे फायर वाहन, ट्रेक्टर मशीन एवं निगम कर्मचारियो द्वारा स्प्रे पम्प से सेनेटाईजेशन के कार्यो की भी समीक्षा की जाकर इन कार्यो को दु्रतगति से करने के निर्देश दिये गये। साथ ही प्रत्येक वार्ड से किये जा रहे सेनेटाईजेशन के कार्यो मे लगे कर्मचारियो से सतत रूप से लोकेशन लेते रहने के निर्देश भी दिये गये। आयुक्त ने निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को शहरी क्षेत्रो के समस्त नालो की  सफाई व्यवस्था वर्षा पूर्व करने हेतु रूप रेखा बनाई जाने के साथ ही सफाई व्यवस्था मे लगने वाले उपकरणो की भी जानकारी तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये।

निगमकर्मी की मौत पर 50 हज़ार की अनुग्रह राशी तुरंत दी गई

देवास नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मे पदस्थ विशेष गेंग प्रभारी ईकबाल पठान के असमायिक निधन होने पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा श्री पठान के परिवार को तत्काल मृत्यु अनुग्रह राशि दिये जाने के निर्देश निगम उपायुक्त वित्त डॉ. पुनित शुक्ला को दिये। जिसके पालन मे ईकबाल पठान के परिवार मे उनके पुत्र को मृत्यु अनुग्रह राशि रूपये 50 हजार का चैक तत्काल दिया गया। आयुक्त श्री चौहान ने ईकबाल पठान के असमायिक निधन होने पर नगर निगम परिवार की और से उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की है।

san thome school
Sneha
sardana

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button