देवासनगर निगम

निगम संबंधी सभी करो को जमा करने की अंतिम तिथी 31 मार्च 2021

देवास/ नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 के चलते शहर के सभी नागरिको के द्वारा नगर निगम संबंधी जमा करने वाले सभी करो की अंतिम तिथी 31 मार्च है। शहर के सभी करदाताओ द्वारा संपत्तिकर, जलकर जैसे सभी करो को वित्तीय वर्ष के अन्दर जमा कराना अनिवार्य है। 31 मार्च की समाप्ति पश्चात जमा किये जाने वाले करो पर अधिभार (सरचार्ज) लगना अनिवार्य है। न

गर निगम की टीम द्वारा प्रत्येक वार्डो मे संपत्तिकर, जलकर जैसे सभी करो की वसुली हेतु केम्प लगाये जा रहे है। जिससे करदाताओ को कर जमा करने मे आ रही कठिनाईयो का मौके पर ही निराकरण कर अपना संपत्तिकर, जलकर आदि केम्प मे ही जमा करने की सुविधा निगम द्वारा दी जा रही है। इसके पश्चात भी बकाया करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान नही करने पर भवन, प्लॉट स्वामित्व पर कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है। कचरा कलेक्शन के लिये वार्ड प्रभारी सहायक द्वारा वार्डवार प्रत्येक घर से कचरा कलेक्शन राशि जमा कराने हेतु पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से राशि जमा कर रेकार्ड संधारित कर रहे है। नगर निगम द्वारा करदाताओ के लिये पुरस्कार योजना 25 मार्च 2021 तक एक मुश्त अपना कर जमा पर आयोजित की गई है। जिसमे विदेश यात्रा, सोने के सिक्के, जैसे 150 से अधिक पुरस्कार रखे गये है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बकाया कर दाताओ एवं चालु वित्तीय वर्ष के करदाताओ से अपील की है कि वे अपना संपत्तिकर, जलकर, कचरा कलेक्शन राशि आदि सभी करो को 31 मार्च के पूर्व जमा करावें तथा बकायादारो पर होने वाली कुर्की की कार्यवाही से बचें।

san thome school
Sneha

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button