देवासनगर निगमप्रशासनिक

प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, जिम्मेदारों ने विकास के सब्जबाग मंत्री को प्रोजेक्टर पर दिखाए

देवास लाइव। देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर निगम में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता शामिल थे। प्रभारी मंत्री को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा प्रेजेंटेशन दिखाकर शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि मंत्री महोदया ने एक भी कार्य को मौके पर जाकर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वे जब अगली बार आएंगी तो औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। उद्योगों के लिए पानी लाने का श्रेय उन्होंने अपने आप को दिया। कुल मिलाकर मंत्री को फाइलों पर ही सब्जबाग दिखाए गए। 

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा कर मंत्री यशोधरा राजे बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के निवास पर भोजन के लिए गई और उसके बाद आगर के लिए रवाना हो गई।

बैठक में फैली रही अव्यवस्था

बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं ने कुर्सियों पर कब्जा कर लिया। मंत्री के पीए तक को बैठने की जगह नही मिली। मंत्री ने खुद बैठक के दौरान कहा कि उन्हें बैठने की जगह ठीक से दी जानी चाहिए। बैठक के दौरान मीडिया को बैठक से बाहर रखा गया। जो अंदर चले भी गए तो उन्हें बैठने का स्थान नहीं दिया गया और बाद में बाहर जाने को कहा गया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button