देवासधर्म संकृति

सब्र ग्रुप की ओर से 20 जोडों का निशुल्क निकाह सम्मेलन संपन्न

देवास। देवास की सामाजिक संस्था सब्र ग्रुप नाहर दरवाजा देवास के सरपरस्त हाजी शौकत हुसैन ने बताया कि संस्था द्वारा 20 मुस्लिम जोडोंं का सामूहिक निकाह सम्मेलन 5 फरवरी रविवार को आयोजित किया गया।जिसमें देवास सहित मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर सहित अन्य जगहों से दुल्हा दुल्हन आए थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,सलीम मामू, सहित कई अतिथियों ने दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। निकाह प्रोग्राम में हजारों की संख्या में महिला पुरूष एकत्रित हुए। हाजी हुसैन ने बताया कि आने वाले वर्षो में हिंदू मुस्लिम एकता के नाम से हिंदू व मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह एवं विवाह किया जाएगा। संस्थ्ज्ञा के सदर जावेद भाई बाबा, बच्चु मामू,पार्षद वसीम हुसैन ने बताया कि सभी 20 जोडों को घर गृहस्थी का सामान, अलमारी, पंखे, बर्तन व अन्य सामान प्रदान किया जाएगा व सभी के लिए खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। इस सम्म्ेलन में दानदाताओं ने अपनी ओर से दिल खोलकर दान दिया और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। संस्था ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सोनी ने किया तथा आभार मंजु दरबार ने माना।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button