देवासप्रशासनिकमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कोविड 19 महामारी के समस्त प्रतिबंध हटाए

 

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से घोषणा की है की आज 17 नवंबर 2021 से मध्यप्रदेश में कोविड 19 महामारी के समस्त प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूर्ण क्षमता के साथ हो सकेंगे।

– समस्त चल समरोह निकल सकेंगे। विवाह एवं अंतिम संस्कार पूर्ण क्षमता पर हो सकेंगे। 

– नाईट कर्फ्यू नहीं लगेगा। 

– सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब आदि 100% क्षमता पर खुल सकेंगे। 

– स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेज़, पूर्ण क्षमता पर संचालित होंगे।

– मेलों में दुकानदार सभी मेले में दुकान लगा सकेंगे , जिनको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी हों। 

– हॉस्टल में 18 वर्ष के ऊपर के छात्र/छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को दोनों डोज़ लगाना आवश्यक है

– सिनेमा हॉल में स्टाफ को दोनों डोज़ तथा दर्शकों को कम से कम एक डोज़ लगी हो। 

– कोविड 19 उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी करें। 

– अपील है कि जब भी शासकीय टीम कोविड टेस्ट के लिए आएं तो टेस्ट करवाएं। 

– समस्त शासकीय सेवकों को दोनों डोज़ लगाना अनिवार्य होगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button