![](https://dewaslive.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20210725_152810_0.jpg)
देवास लाइव। मंगलवार को राजोदा के पास लोधरी नदी पर बने डैम में कुछ लोगों ने एक शव देखा। शव की पहचान तनु पति मनोज मालवीय निवासी अरनिया जागीर के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक महिला 4 दिनों से लापता थी जिसकी रिपोर्ट भौरांसा थाने में की गई थी।
मृतिका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे जिसे लेकर समझौता भी किया गया था। मृतिका का एक 9 माह का बालक भी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sneha](https://dewaslive.com/wp-content/uploads/2023/10/snah-pharma.webp)
![san thome school](https://dewaslive.com/wp-content/uploads/2024/03/san-thome-ad.webp)