देवास

वीडियो: चांदी के सिंहासन पर विराजेंगी देवास वाली माता रानी तुलजा भवानी, देखें प्रारूप

  • देवास विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर, एसडीएम ने दी रजत मंडित कार्य के शुभ प्रारूप मॉडल को अंतिम स्वीकृति
  • नवरात्र तक सिंहासन, गेट, आर्च, तोरण आदि के कार्य को पूरा करने का रखा लक्ष्य

देवास। तुलजा भवानी माता रानी का रजत मंडित (चांदी) सिंहासन, गेट, आर्च, तोरण आदि कार्य के शुभ प्रारूप मॉडल डिजाइन को स्वीकृति मिल गई है। देवास की टेकरी वाली तुलजा भवानी माता रानी के दरबार पर रजत मंडित कार्य नवरात्र तक पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अगस्त माह में तुलजा भवानी माता रानी चांदी के सिंहासन पर विराजमान हो जाएंगी।
गुरुवार को दोपहर 12 बजे देवास विधायक गायत्री राजे पंवार ने तुलजा भवानी माता रानी के दरबार में होने वाले रजत मंडित कार्य सिंहासन, गेट, आर्च, तोरण आदि के शुभ प्रारूप मॉडल डिजाइन को अंतिम स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही उज्जैन कमिश्नर विशाल सिंह, देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ल, एसडीएम प्रदीप सोनी ने भी शुभ प्रारूप मॉडल डिजाइन पर अपनी मोहर भी लगा दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button