
देवास। शहर के एबी रोड स्थित शिक्षण संस्थान सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने इस वर्ष NEET, JEE Mains और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्था के अनुसार, इस वर्ष सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने NEET (National Eligibility cum Entrance Test) क्वालिफाई किया है।
NEET क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों में मोहम्मद शान अली, अंजुम अंसारी, वंशिका मालवीय, अलिफिया नागदावाला, गिरीश गहलोत और गौरी सोलंकी शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था में खुशी का माहौल रहा। अन्य विद्यार्थियों ने सफल विद्यार्थियों को केक खिलाकर बधाई दी।
सीजी ट्यूटोरियल्स के 5 विद्यार्थियों ने JEE Mains किया क्वालिफाई
संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सीजी ट्यूटोरियल्स के 5 विद्यार्थियों ने JEE Mains भी क्वालिफाई किया है। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ संस्था के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में संस्था के 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
7 वर्षों में 71 विद्यार्थियों ने NEET और 123 ने JEE Mains किया क्वालिफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के अनुसार, पिछले सात वर्षों के दौरान संस्था के 7 विद्यार्थियों ने JEE Advanced, 123 विद्यार्थियों ने JEE Mains और 71 विद्यार्थियों ने NEET क्वालिफाई किया है।
देवास के एबी रोड स्थित सीजी ट्यूटोरियल्स पिछले 17 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करा रहा है।
संस्था के संचालक आशीष गुप्ता का मानना है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और व्यावसायिक ज्ञान भी दिया जाना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।



