अपराधदेवास

वीडियो: भू माफिया पर कार्रवाई के नाम पर किसान हिरासत में, बाद में छोड़ा गया, एसपी बोले भू माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

देवास लाइव। देवास में पूरे 1 महीने तक भू माफिया के खिलाफ कोई अभियान नहीं छेड़ा गया। आसपास के शहरों में जारी अभियान के बाद देवास पर सवाल उठने लगे थे।

अचानक शनिवार रविवार की दरमियानी रात को कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और अलग-अलग थानों में पूछताछ के लिए ले जाया गया।
इधर आरोप लगे कि भू-माफिया अभियान में कुछ किसानों को भी हिरासत में ले लिया गया है जिसके बाद पाल नगर क्षेत्र के किसान नेता सक्रिय हो गए और बायपास पर जाम लगा दिया।

इधर पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया और भू माफिया के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही। किसानों को हिरासत में लिए जाने के सवाल को वे टाल गए और कहा कि डेढ़ दर्जन एफआईआर दर्ज हुई है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बाद में औद्योगिक क्षेत्र थाने से किसानों को छोड़ दिया गया।

एसपी ने प्रेस वार्ता में साफ किया कि भूमाफिया ने जिन जिन किसानों से जमीनें खरीदी हैं उन किसानों को जमीन वापस करवाई जाएंगी। साथ ही जिन लोगों ने वहां पर प्लाट लिए हैं उन्हें भी न्याय दिलवाया जाएगा।


भू माफिया के नाम पर किसानों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का आरोप, बायपास पर लगाया जाम

वीडियो देखें 👇👇

https://www.facebook.com/DewasLiveNews/videos/3711575655616799/

पुलिस अधीक्षक की पूरी प्रेस वार्ता देखिए

👇👇👇📷

https://www.facebook.com/DewasLiveNews/videos/1418913588447877/

san thome school
Sneha
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button