अपराधदेवास

शराब की दुकान का ताला तोड़कर 48 पेटी शराब चोरी

देवास लाइव। प्रदेश भर में सरकार शराब पर जमकर कमाई कर रही है जिसके कारण देसी शराब भी महंगी है। शराब के कीमती होने के कारण अब इनकी दुकानों में चोरियां भी होने लगी हैं।

ग्राम कालूखेड़ी स्थित देसी शराब की दुकान से बीती रात 48 पेटी देसी शराब चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने रात में दुकान का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने फरियादी अरविंद राय निवासी शिवपुरी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button