देवासराजनीति

मेहनतकश किसान का बेटा नहीं बना डॉक्टर, पैसे देकर पेपर खरीदने वाला बन रहा डॉक्टर: सज्जन सिंह वर्मा

देवास: प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेजों में घोटाले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस जनों ने धरना दिया। कांग्रेस जनों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा को सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज मेहनतकश किसान का बेटा डॉक्टर नहीं बन रहा है, बल्कि पैसे देकर पेपर खरीदकर परीक्षा देने वाले डॉक्टर बन रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवदूत की जगह भाजपा सरकार यमदूत बना रही है। श्री वर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस ने नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग की, तो उन पर ही आरोप लगाए गए जबकि इन कॉलेजों की स्वीकृति शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में दी गई थी।

धरने को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, अशोक पटेल, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र मालवीय, भगवान सिंह चावड़ा, प्रदीप चौधरी, नरेंद्र यादव, डॉ मंसूर शेख, ज्ञान सिंह दरबार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रतीक शास्त्री, अनिल गोस्वामी, विश्वजीत सिंह चौहान, रीना गलोदिया, प्रेम पटेल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया और आभार संजय कहार ने माना। ज्ञापन का वाचन पोप सिंह परिहार ने किया।

इस अवसर पर नजर शेख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा, प्रमोद सुमन, इम्तियाज शेख, भल्लू कल्याण सिंह पवार, भारत सिंह, नगजी राम यादव, गोपाल कृष्ण व्यास, पंकज वर्मा, दीपेश कानूनगो, प्यारे मियां पठान, आबिद खान, राहुल पवार, वसीम हुसैन, नंदकिशोर पोरवाल, राधा किशन सोलंकी, अबरार गांधी, विक्रम पटेल, मनोज हेतावल, डॉ रितेश शर्मा, ईशान राणा, निलेश वर्मा, कालू सिंह राजपूत, प्रशांत प्रशांत सिंह चौहान, छोटू सिंह गुर्जर, इरफान कुरैशी, सतीश पुजारी, रियाज नागौरी, गजेंद्र सिंह मेरखेड़ी, डॉ मुन्ना सरकार, ईश्वर सिंह जी, जसवंत पुरी गोस्वामी, रमेश चंद्र ईनाणी, गोविंद जायसवाल, इरशाद नागोरी, रोहित शर्मा, महेश राजपूत, लुकमान अली, संजीव आचार्य, कल्लू भाई राष्ट्रीय, जितेंद्र मालवीय, मुकेश झरेवाला, जयराम मालवीय, मोनू चौहान, संतोष सिंह बेस, संजय रैकवार, सुनील यादव, डॉ लियाकत शेख, बाबूलाल मालवीय, सलीम पठान, कमल मुकाती, लुकमान अली सैयद, सीताराम मालवीय, लोकेंद्र सिंह, बालकृष्ण, अर्जुन मालवीय, हेमराज यादव, अफजल मंसूरी, सोहेल चिश्ती, अंकित जैन, कैलाश पटेल, राजेश देवड़ा, रईस कामदार, देवेंद्र बाबा, ओम राठौड़, रवि देवड़ा, कदीर मिर्जा बैग, निर्मल डोडिया, सुनील कप्तान, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रहलाद मिस्त्री, बाबूलाल भाट, कुदृस शेख, कैलाश पटेल, रमेश चंद्र राजोरिया, दीपेश हरोडे, दीपक मोदी, सुमेर सिंह चावड़ा, अशोक मुकाती, गुलाब सिंह ठाकुर, दुष्यंत पांचाल, रोहित अंधेरिया, गोलू विजयवर्गीय, आयुष देवली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Sneha
san thome school
Back to top button