देवासधर्म संकृति

सेवा भारती ने पुलिस थानों पर जाकर मास्क व औषधि वितरण की

देवास। सेवा भारती द्वारा नगर के चार थाना केंद्रों पर मास्को और इम्यूनिटी पावर हेतु होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया।

सेवा भारती के सचिव डॉक्टर अश्विन दुबे एवं विशाल यादव ने समिति के सामने यहां विचार रखा की लोक डाउन से लेकर अनलॉक तक सभी पुलिसकर्मी, अधिकारी पूरी मेहनत व लगन के साथ अपने को जोखिम में डालकर आमजन की सेवाएं कर रहे हैं। वर्तमान में उनकी जवाबदारी और बढ़ गई है। सेवा भारती द्वारा इसे सभी कर्मियों का स्वागत व सम्मान की योजना बनी।

बैंक नोट प्रेस थाना प्रभारी तरेश सोनी, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती, सिटी कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह परमार एवं औद्योगिक थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान से संपर्क कर सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई केंद्र पर मास्क तैयार कर होम्योपैथिक दवाई के पैकेट तैयार कर चारों केंद्रों पर वितरण कर सभी पुलिसकर्मियों अधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अंकित राठौर, जिला कार्यवाह सतीश शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। औषधि वितरण में डॉक्टर अश्विन दुबे, अमर देव ठाकुर, प्रकाश व्यास, विशाल यादव का विशेष सहयोग रहा। पुलिसकर्मियों ने इस कार्य के प्रति प्रशंसा व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार माना।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button