देवास।पूर्व मध्यप्रदेश दूध महासंघ अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तंवर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश को दिया। ज्ञापन में बताया गया कि गेंहू खरीदी केन्द्रों पर काफी भीड़ लगी हुई है। जिसके कारण किसानों को गेंहूू तुलवाई में 4 से 5 दिन तक लग रहे हैं, तथा खरीदी केन्द्रों पर बारदान भी उपलब्ध नहीं है जिससे इस कार्य में ज्यादा परेशानी हो रही है। किसानों को गेंहू तुलवाई के मैसेज भी नहीं छोडे जा रहे है। कुछ केन्द्रों जैसे क्षिप्रा मार्केटिंग, देवास सोसायटी,सिरोलिया,हाटपीपलिया पर तो 30 प्रतिशत खरीदी ही हुई है। इन सभी को देखते हुए श्री चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की है कि गेंहू खरीदी की तिथि 15 जून तक की जाए जिससे कि इस संकट की घड़ी में किसानों के हाथ मजबूत हो सकें।
सौरभ सचान
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
Related Articles
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में के पी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस एल वरे को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन
नवम्बर 25, 2020
जिला चिकित्सालय देवास में पदस्थ डॉ एन.के.सक्सेना और सीएमएचओ कार्यालय स्थापना प्रभारी प्रकाश साठे सेवानिवृत्तस, दी विदाई
दिसम्बर 30, 2022