देवासप्रशासनिक

जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्‍त टीम ने सटोरिए के अवैध रूप से निर्मित मकान को तोड़ा

देवास लाइव। मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। देवास जिले में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्‍त टीम द्वारा अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की निरन्‍तर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत पठान कुंआ क्षेत्र में असलम उर्फ राजू पिता आशिक हुसैन के अवैध रूप से निर्मित मकान को तोडने की कार्रवाई की गई। देवास जिले में जहां कही भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित पुलिस विभाग का अमला तथा नगर निगम अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button