देवास जिले में 8 जुलाई 2021 को केवल देवास शहरी क्षेत्र में 20 संस्थाओ में कोविङ-19 टीकाकरण होगा, देखिए कहां

2

 8 जुलाई 2021 को केवल कोवीशील्ड वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे। प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे। 

———-

  देवास जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में कोविड19 टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कोवीशील्ड के द्वितीय डोज से वंचित छूटे हुये शासकीय विभागों के हेल्थ, फंटलाईन वर्कर्स, उच्च जोखिम वाले समूहों को विशेष रूप से टीकाकृत किया जावेगा पात्र व्यक्ति टीका अवश्य लगवाये।

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि  8 जुलाई 2021 को केवल कोवीशील्ड वैक्सीन के सत्र  केवल देवास शहरी क्षेत्र में 20 संस्थाओ पर आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत कोवीशील्ड वैकसीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे। सत्र मल्हार स्मृति मंदिर ,देवास आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, देवास चिमानाबाई स्कूल, देवास गीता भवन देवास ,भंडारी अस्पताल देवास सरकारी,  स्कूल जवाहर नगर देवास ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी ,संजीवनी क्लिनिक नागदा, यूपीएचसी बावड़िया ,यूपीएचसी इटावा ,किंग जॉर्ज स्कूल, बजरंग नगर ,ज्ञान सागर स्कूल, मुखर्जी नगर, देवास इसलामिया कर्मिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, देवास पद्मजा स्कूल ,अमृत इंटरनेशनल नगर लिमिटेड देवास ,टाटा इंटरनेशनल नगर लिमिटेड  टाटा चोराहा देवास ,आयशर इंडस्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया देवास, मिडिल स्कूल नंबर 02 खारी बावड़ी देवास, गवर्नमेंट स्कूल रसलपुर देवास शिशु विहार स्कूल, मिल रोड, देवास, में आयोजित होंगे।

       उक्त दिवस में कोवीशील्ड के छूटे हुये द्वितीय डोज को पूर्ण करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं एवं आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने प्रथम डोज  कोवीशील्ड वैक्सीन का लगवा लिया है निर्धारित अवधि 84 दिन पूर्ण होने पर  दूसरा डोज 8 जुलाई 2021  को अवश्य लगवाएं ।संस्था प्रमुख सुनिश्चित करें कि शासकीय विभागों के हेल्थध्फंटलाईन वर्कर्स टीकाकृत हों इसके लिए उन्हें निर्देशित करें एवम। द्वितीय डोज से वंचित उच्च जोखिम वाले समूहों को विशेष रूप से टीकाकृत किया जावेगा।

     पात्र व्यक्तिआगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है।।    वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें