देवासप्रशासनिकराजनीति

देवास में लगेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, विधायक गायत्री राजे पवार ने की 50 लाख रुपए की राशि जारी की

देवास लाइव। देवास के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने 50 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत करने की अनुशंसा की है।

विदित हो कि देवास में महामारी की वजह से ऑक्सीजन की भारी किल्लत है और इस वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। कई जिलों में ऑक्सीजन के लिए प्लांट लगाए जा चुके हैं। देवास में भी लगातार प्लांट लगाए जाने की मांग की जा रही थी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button