देवासप्रशासनिक

प्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त, रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुल सकेंगी दुकानें

 

मुख्यमंत्री चौहान ने पूरी सावधानी बरतने की अपील की

 भोपाल 26 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश के 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं आया है तथा प्रदेश में एक्टिव केस घटकर 1000 के नीचे आ गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें, पूरी सावधानी रखें, मास्क लगाएं, कोविड अनुरुप व्यवहार करें तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button