दुर्घटनादेवास

सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी


देवास: बीती रात देवास जिले के विजयागंज मंडी रोड पर पटलावदा के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक राहुल यादव सोमेश्वर मंदिर के पास रहता था और शादी समारोह में शामिल होने गया था।

जानकारी के अनुसार, राहुल अपने मामा के साथ कार से ग्राम पटलावदा गए थे। देर रात वापसी के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके मामा को मामूली चोटें आईं।

राहुल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आज सुबह राहुल का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button