अपराधदेवास
Trending

विडियो: शहर में हनीट्रैप 2.0 , महिला ने लोगों से ब्लैकमैलिंग कर वसूले लाखों रूपये, धारा 376 का दिखाती थी डर

देवास लाइव. शहर में हनीट्रेप का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बुशरा नाम की महिला ने शिकार बनाने के लिए पहले युवकों के नम्बर जुगाड़ किए, फिर कॉल करके दोस्ती बढ़ाई और फिर उनके साथ संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। इस तरह उसने लाखों रुपए उनसे ऐंठ लिए। सभी पीड़ित लोग मध्यमवर्गीय और किसान श्रेणी के है.

महिला का शिकार बने 4 पीड़ित बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सिलसिलेवार ढंग से महिला के काले कारनामे बताए। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने रेवाबाग निवासी आरोपी महिला बुशरा बी और उसकी माँ नूरबानो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

सुनिए पीड़ितों की आपबीती

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button