देवासधर्म संकृति

48 दिनों से लगातार सेवा दे रही राजाभाऊ महाकाल विकास समिति, लोगो की स्वादिष्ट व्यंजनों और भोजन से कर रहे सेवा

हर रविवार बना रहे है विशेष व्यंजन, इस रविवार दिलजानी

देवास/ देवास सहित समूचे देश मे लॉक डाउन व्याप्त है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश की जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई सामाजिक संस्थायें देवास में कार्य कर रही है। ऐसे में लगातार 48 दिनों से कार्य कर रही संस्था भी है।
राजाभाऊ महाकाल विकास समिति लॉक डाउन में लगातार सेवा कर समाजसेवा कर रही है। समिति द्वारा प्रति रविवार को विशेष व्यंजनों से लोगो की सेवा की जाती है। इसी कड़ी में राजा भाऊ महाकाल विकास समिति ने इस रविवार को खट्टी मीठी गुजराती आलू की सब्जी और पूड़ी के साथ स्वादिष्ट मिठाई दिलजानी का वितरण किया गया।

अनेक कार्यकर्ता कर रहे है सेवा

समिति के शंभु अग्रवाल, हुकमसिंह चावड़ा, सतीश अग्रवाल,महेश नगर (हलवाई),नरेंद्र टांडी, हरीश कौल, नावेश सोनी,घनश्याम अहिरवार, देवकरण शर्मा,बनेसिंह चंदेल, रेखा सोलंकी, अर्जुन पवार, महेश नागर, भम्मू दरबार, कामन्त मिश्रा,सुरेंद्र गायकवाड़, पंकज शर्मा,अमित अहिरवार,महेश शिवहरे,जीतू दरबार,जीवन पटेल, मीना भाभी, हरीश सोलंकी,लोकेन्द्र झाला, अरविंद पटेल,मनीष गोंदिया, ओमप्रकाश बैरागी,यशवंत प्रजापति,कानू दरबार, हर्षित विश्वकर्मा, शरद वर्मा, रोहित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता निरंतर सेवा दे रहे है। यह जानकारी शंभु अग्रवाल ने दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button