दुर्घटनादेवास

चंदाना में उफनते नाले में कार सहित गिरे जीजा साले की लाश मिली

देवास लाइव। शनिवार को मेंडकी रोड पर चंदाना के पास रपट से नाले में एक कार बह गई थी। कार में जीजा साले सवार थे। आज सुबह घटनास्थल से थोड़ी दूर पर कार और दोनों की लाश बरामद हुई है।

सीएसपी विवेक सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कुमावत उम्र 40 वर्ष और उनका साला योगेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी मेडकी चक एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। चंदाना के पास नाला उफान पर था और पुलिया के ऊपर से बह रहा था। लोगों के मना करने के बावजूद दोनों ने कार से पुलिया पार करने का प्रयास किया लेकिन कार नाले में बह गई। आज सुबह दोनों की लाश और कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुई है।

पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाई। मामले की तफ्तीश की जा रही है

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button