देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

27 जनवरी को मुख्यमंत्री का देवास आगमन, निगम आयुक्त ने किया सभा स्थल एवं नवनिर्मित इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण

6

देवास लाइव। आगामी 27 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के देवास आगमन पर आयुक्त द्वारा सभा स्थल एवं नवनिर्मित इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभा स्थल एवं पार्क में चल रहे पौधा रोपण एवं विकास कार्यो का निरीक्षण किया। आयोजन सभा स्थल पर मंच बैठक एवं संपूर्ण व्यवस्थाओ के लिए लोकनिर्माण विभाग तथा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आयोजन स्थल पर किसी प्रकार से कोई चूक नहीं होवे इस हेतु किये जा रहे कार्यो का प्रतिदिन सुबह, दोपहर को निरीक्षण करने के निर्देश संबंधितो को दिए गए।