देवासराजनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता, भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत

देवास। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया  ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, देवास भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के समक्ष श्रीमती अटारिया व उनके पति भेरूलाल अटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने दुपट्टा भेंट कर व मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button