दुर्घटनादेवास

4 दिन पहले हुई थी शादी, आज मायके जाने वाली थी दुल्हन इधर दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दी

देवास लाइव। विजय गंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी मान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी। दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद कर खुद दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजय पिता गणेश कुमावत ने घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसके पहले उसने नई नवेली दुल्हन को कमरे में बंद कर दिया था। विजय जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन ने अपनी सास को आवाज लगाकर बुलाया और दोनों जब ऊपर वाले कमरे में पहुंची है तो वहां पर विजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजन तत्काल उसे उतार कर उज्जैन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों का कहना है कि विजय की शादी 28 नवंबर को ग्राम रिंगनोद धरमपुरी में रहने वाली मंजू के साथ की गई थी। 29 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया था। आज मंजू को पहली बार ससुराल से मायके ले जाने के लिए उसके परिजन आने वाले थे। विजय ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button